फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बट्टल और खून में जल्द स्थापित होंगी कृषि मंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। स्थानीय किसानों को अपनी उपज विशेष रूप से गेहूं और मक्का को बाजार मूल्य पर बेचने की सुविधा के लिए बट्टल व खून में कृषि मंडियों की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा वीरवार को डीडीसी उपाध्यक्ष जूही पठानिया ने समीक्षा बैठक में की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना और हर आदमी को पूरा दाम मिले यह मोदी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के वादे के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की क्रांतिकारी पहलों और किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को ऊपर उठाने के उद्देश्य से किए गए जनहित निर्णयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि मशीनीकरण योजना के तहत सुंडला, थियाल और सैल कौरी बेर पंचायतों को धान की थ्रेसर भी सौंपी। बैठक में रीता देवी, रमन खजूरिया, मोहन लाल शर्मा, राम सिंह, शौकत अली (सरपंच), माक्खन लाल शर्मा, हेम राज गुप्ता, बलदेव सिंह, शिव राम, अशोक भगत, मोहिंदर शर्मा, ज्योति मनकोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें