फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद महिलाओं को खुले में लिटा दिया

Fri, 24 Mar 2017 11:41 PM IST
उधमपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के दावों की पोल पंचैरी पीएचसी में शुक्रवार को उस समय खुल गई, जब नसबंदी के आपरेशन के बाद महिलाओं को बाहर खुले में लिटा दिया गया। इसके चलते महिलाओं को काफी तकलीफें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को पीएचसी पंचैरी में नसबंदी के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए दूर दराज ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे डाक्टरों की टीम ने आपरेशन की प्रक्रिया आरंभ की और फिर आपरेशन के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बाहर खुले में लिटाने लगे।

करीब चार घंटे तक महिलाएं तकलीफ को झेलते हुए बाहर खुले में पड़ी रही और कोई भी महिलाओं की सहायता को सामने नहीं आया। इतना ही नहीं शाम को महिलाओं को घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने महिलाओं को पकड़ कर घर तक पहुंचाया। वहीं इसको लेकर ग्रामीणों में भी काफी रोष देखा गया। महिलाओं का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आपरेशन करने से पहले बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन आपरेशन के बाद किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। पीएचसी पंचैरी में कुल 18 आपरेशन किए गए, जिनमें 17 महिलाएं और एक पुरुष का था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें