फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर लेन का काम बंद कर प्रदर्शन

Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के भारत नगर मोहल्ले के लोगों ने रविवार दोपहर को फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कार्य बंद करवा कर कंपनी और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कंपनी ने गलत स्थान पर जेसीबी लगाकर उनके घरों को नुकसान पहुंचाया है। जब तक नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जाता है, काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे भारत नगर में कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे थे कि अचानक कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने पर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान करतार सिंह, मंटू, अजय, चैन सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से कंपनी फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही है।

राजमार्ग के निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के लिए निशानदेही की गई है, लेकिन रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन लेकर निशानदेही से बाहर निकल कर काम करना शुरू कर दिया और उनके मकानों को नुकसान पहुंचाया। जब पता चला तो प्रदर्शन कर काम को बंद करवाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मांग करने लगे कि प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात को देखे और कंपनी पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए। रविवार की छुट्टी होने के कारण कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंच कर उनकी समस्या को देखेगा नहीं, कंपनी को काम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें