कटड़ा।धर्मनगरी में स्थानीय प्रशासन की ओर से अभियान चला कर मुख्य बाजार सहित मुख्य बस अड्डे से अतिक्रमण हटाया है। इसके साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। कसवें के मुख्य बाजार में दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया व बाजार में अवैध रूप से पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को भी हटाया गया।
अभियान में शामिल तहसीलदार अनिल चाढ़क ने बताया कि दुकानदारों द्वारा जगह-जगह किया गया अतिक्रमण समस्या का सबब बनता जा रहा है। इसके साथ ही अवैध पार्किंग के चलते समस्या बढ़ गई है। दुकादारों और लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर एसडीपीओ कुलजीत सिंह, थाना प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।