फोटो....किश्तवाड़ में पुलिस ने क्रेश हल्मिट वितरित किए, साथ ही चालान भी काटे।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। पुलिस ने वीरवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय यात्रियों में जिम्मेदारी की भावना लाने और सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत छात्र बाइकर्स और अन्य लोगों को क्रैश हेलमेट बांटे गए।
यह समारोह डाकबंगला के सामने आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी राजिंदर सिंह, डिप्टी एसपी डीएआर डीपीएल जियाउल हक, एसडीपीओ अठोली विक्रम सिंह, थाना प्रभारी किश्तवाड़ आबिद बुखारी, आईसी पीसी कंपोनेंट कुलीद सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।
एसएसपी ने बाइक सवारों को निर्देश देते हुए पुलिस की ओर से एंबेसडर के रूप में कार्य करने और क्रैश हेलमेट पहन कर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि चूंकि जागरूकता कार्यक्रम समाप्त हो गया है, अब से यातायात उल्लंघन कर्ताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और जनता से यातायात पुलिस और यातायात वार्डन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। इसी दौरान कई चालकों का चालान भी काटा गया।
फोटो....किश्तवाड़ में पुलिस ने क्रेश हल्मिट वितरित किए, साथ ही चालान भी काटे।- फोटो : UDHAMPUR