फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों पर कसने लगा शिकंजा

विज्ञापन
उधमपुर शहर में बिजली चोरी को लेकर कार्रवाई करते बिजली विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली चोरी करने वालों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हर रोज शहर के विभिन्न हिस्सों में जांच कर विभाग बिजली चोरों से जुर्माना वसूल रहा है। साथ ही बिजली का बिल जमा न करने वालों पर भी कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

जिले में बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। भार बढ़ता है तो विभाग शहर व ग्रामीण इलाकों में कटौती करता है। कटौती के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में सैकड़ों घर ऐसे हैं, जिन्होंने कई महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इससे बिजली विभाग का राजस्व घट रहा है। और, लोगों को सुचारु रूप से बिजली सेवा देने में दिक्कत हो रही है।
कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोगों ने न तो बिजली चोरी करना छोड़ा, और न ही बिल का भुगतान किया। इसलिए, अब विभाग ने सख्त रवैया अपनाना शुरू किया है। शनिवार से विभाग ने टीमों का गठन कर शहर में कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले आदर्श कॉलोनी फीडर में कार्रवाई शुरू हुई। यहां से जिन इलाकों में बिजली पहुंच रही है, वहां विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। और जहां भी बिजली चोरी का मामला मिल रहा है, उससे मौके पर ही जुर्माना वसूल किया जा रहा है। शनिवार और सोमवार दो दिन में विभाग ने डेढ़ सौ से अधिक घरों की जांच की, और 20 से अधिक घरों में बिजली चोरी का मामला पाया।
विज्ञापन

----
मार्च 2022 तक शहर में बिजली चोरी के साथ बिजली बिल का बकाया हर हाल में वसूल करना है। जिनको बिजली चोरी करते पकड़ा जाएगा, उनसे जुर्माना वसूल करने के साथ उसके कनेक्शन को वैध किया जाएगा। कुछ दिनों बाद सभी को बिजली बिल जारी किए जाएंगे। जिनका बिल 10 हजार से अधिक होगा, उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी व बिल का भुगतान न किए जाने के कारण बिजली सेवा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, एईई, पीडीडी

उधमपुर शहर में बिजली चोरी को लेकर कार्रवाई करते बिजली विभाग की टीम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें