रामबन। शुक्रवार को रामबन-गूल रोड पर संगलदान इलाके में एक कार के खाई में गिरने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। इस संबंध में गूल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुलगाम जिले के मंधोल निवासी डॉक्टर मुजफ्फर अहमद वानी पुत्र मोहम्मद यूसुफ वानी रामबन-गूल सड़क से कार से घर जा रहे थे। संगलदान क्षेत्र में पहुंचे थे कि कार जेके02एडब्ल्यू-1801 खाई में गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई।
वह रियासी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माहौर में तैनात थे और ईद मनाने के लिए कुलगाम में घर जा रहे थे। चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।