फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी के सिर से उठा माता-पिता का साया, अब दादी-दादा ही सहारा

विज्ञापन
उधमपुर।रामनगर सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर/उधमपुर। रामनगर की केला पंचायत के संथाल गांव में हुए सड़क हादसे में छह साल की शिवानी देवी अनाथ हो गई है। उसका हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया। इस हादसे ने उसके सिर से माता पिता का छाया छीनने के साथ उसकी इकलौती छोटी बहन (16 माह) को भी उससे छीन लिया है।
विज्ञापन

शिवानी वीरवार को सुबह अपनी मां रीता देवी (25) तथा पिता परवीन कुमार (27) और छोटी बहन प्रीति के साथ रामनगर में ई-श्रम कार्ड बनाने आई थी। इस सफर में परवीन के साथ उसके भाई संजे कुमार की पत्नी अंजना देवी (19) और उसकी बेटी लक्ष्मी देवी (7 माह) भी साथ थे। रामनगर में अपना काम निपटाने के बाद ये सभी लोग अपनी ईको कार में दोपहर तीन बजे के करीब खुशी-खुशी घर की तरफ लौट रहे थे, कि संथाल गांव में पहुंचने पर एक तीव्र मोड़ पर परवीन कुमार का गाड़ी से नियंत्रण खो गया, और गाड़ी करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में शिवानी के पिता परवीन कुमार, बहन प्रीति देवी, चचेरी बहन लक्ष्मी देवी तथा एक अन्य व्यक्ति बिशन दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मां रीता देवी ने भी उपजिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चाची अंजना देवी के साथ शिवानी भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल उधमपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिवानी के पिता परवीन कुमार बैंगलोर में एक होटल में काम करता थे, जो कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। हादसे में शिवानी का पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया। अब आगे की जिंदगी के लिए उसके दादा दादी ही सहारा बचे हैं। जिला अस्पताल में उपचाराधीन शिवानी देवी को अभी पता ही नहीं हैं कि इस सड़क हादसे ने बचपन में ही उसके सिर से माता पिता का छाया छीन लिया है।

उधमपुर। रामनगर के सैंथला गांव में दुर्घटनाग्रस्त ईको कार, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें