फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
डोडा के बीमना डोडा देसा खाई में गिरी आल्टो कार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय डोडा से 28 किलोमीटर दूर स्थित बीमना डोडा देसा लिंक सड़क मार्ग पर सोमवार को एक ऑल्टो कार (एचआर 31 जी -0591) लगभग चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, और राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को जीएमसी डोडा रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र चुन्नीलाल निवासी लल्लूर देसा के रूप में हुई। जबकि, घायल की पहचान खुर्शीद अहमद निवासी बीमना देशा के रूप में हुई। घायल को कंधे और सिर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। हादसे का कारण फिलहाल तेज गति माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें