फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर को पार कर ट्रक से टकरा गई कार

विज्ञापन
उधमपुर के अंबेडकर चौक पर डिवाइडर को पार कर ट्रक के साथ टकराई कार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के अंबेडकर चौक इलाके में फोरलेन राजमार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर को पार कर ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब तीन बजे सेलेरियो कार (जेके14 एच-1284) ने अचानक तेज रफ्तार में डिवाइडर को पार कर घाटी की तरफ जा रहे ट्रक (जेके02 बीवी9557) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार का चालक रवि कुमार निवासी दंदयाल उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को कार से बाहर निकाला।
कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जांच में पता चला कि कार चालक नशे में धुत था। कार चलाते समय उसकी हालत खराब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उधमपुर के अंबेडकर चौक पर डिवाइडर को पार कर ट्रक के साथ टकराई कार- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें