डोडा। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अस्सर के निकट खिलानी नाला में एक ऑटोलोड कैरियर (जेके 06-9144) लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तथा पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अशफाक अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गुरु मूल को जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह भी इसी स्थान पर सामान से लदा एक ट्रक खाई में जा गिरा था, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आई थीं। संवाद