फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन छह हजार लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन करीब छह हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से शाम तक लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। कई सेंटरों ने तो लोगों को अपनी बारी के इंतजार के लिए लंबा इंतजार किया। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में बहुत तेजी आई है। पहले जहां हर रोज दो से तीन हजार के करीब लोगों को वैक्सीन लग रही थी तो अब इनकी संख्या पांच से छह हजार तक पहुंच गई है। मौजूदा समय में जिले में वैक्सीन लगाने के लिए 50 से अधिक सेंटर खोले गए हैं और इनमें लगातार लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को करीब दो महीने के बाद करीब छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली थी।
वहीं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन करीब छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। शाम तक कुल 5948 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग में 1994 लोगों ने पहली और 2638 लोगों ने दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 156 लोगों को पहली और 878 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 30 लोगों को पहली और 251 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक जिला अस्पताल में कुल 1135 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। जबकि रामनगर, चिनैनी और टिकरी ब्लाक में भी एक हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 19 हजार से अधिक डोज उपलब्ध थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुधवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें