किश्तवाड़। सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके परिवारों की पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष के तहत छह लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की। यह राशि एआरटीओ तसलीम वानी द्वारा प्रस्तुत मामलों के आधार पर जारी की गई। चार मृतकों के वारिसों को एक लाख रुपये प्रति परिवार और चार घायलों को 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति सहायता दी गई।
लाभार्थियों में गुलजार बानो पत्नी मुदस्सिर हुसैन निवासी डुग्गा सरूर, भगत राम पुत्र शेर चंद निवासी पाडर, परमिला कुमारी शर्मा पत्नी त्रिलोचन दत्त निवासी पंडितगाम, मोहम्मद अकबर पुत्र गुलाम कादिर निवासी कार्थी पाडर, अल्ताफ हुसैन पुत्र मोहम्मद शफी निवासी पाडिहारना पथरनकी, साजिद हुसैन पुत्र रियाज अहमद निवासी डूल, अबरार हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी पाटीमहल पालमाड़, इफलाल अहमद वानी पुत्र सना उल्लाह वानी निवासी सोंदर दच्छन शामिल है।