फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत पर रखी पराली में लगी आग

विज्ञापन
छत पर रखी पराली में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी व स्‍थानीय लोग। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर चम्पयाड़ी के पास एक पक्के मकान की छत पर रखी गई पराली में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बावली से बाल्टी और डब्बों में पानी लाकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास के मकानों तक आग नहीं फैल पाई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मसकीन अली के मकान की छत पर रखी गई पराली में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विराट रूप धारण कर लिया। आग की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने चम्पयाड़ी में बावली से पानी भर-भर कर आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इससे एक दर्जन मकान को भी आग लगने से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि आग रात के समय लगती तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता। वहीं, चिनैनी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट दर्ज की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें