फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन, केरोसिन की किल्लत

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के ऊंचे पर्वतीय ग्रामीण इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण ये संपर्क से कटे हुए हैं। इन इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई है। इन गांवों में राशन और केरोसिन की किल्लत शुरू हो गई है। सीएपीडी ने पर्वतीय इलाकों में जरूरत के अनुसार सरकारी राशन व केरोसिन की सप्लाई नहीं कर सका है। आगे और बर्फ गिरने पर समस्याएं और बढ़ेंगी।
विज्ञापन

जिले का 60 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी है, जिनमें डुडू, बसंतगढ़, जखैड़, लाटी, सराड़, कौसार, बसंतगढ़, लांदर, पंचैरी, मौंगरी, गलियोत सहित कई ग्रामीण इलाके प्रमुख हैं। भारी बारिश व बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सीएपीडी को बर्फबारी से पहले ही ग्रामीणों तक पर्याप्त सरकारी राशन व केरोसीन की सप्लाई पहुंचाने के आदेश दिए जाते हैं। दरअसल, बर्फबारी के बाद ये इलाके कट जाते हैं। ऐसे में यहां तक राशन पहुंचाना मुश्किल भरा हो जाता है। बिजली आपूर्ति भी ठप हो जाती है। ये लोग सरकारी राशन और ईंधन के लिए केरोसिन पर निर्भर रहते हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिल सका है। इस बार प्रशासन ने इन ग्रामीण इलाकों में सरकारी राशन व केरोसिन पहुंचाने को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते पंचैरी, लांदर, डुडू, बसंतगढ़ मौंगरी व अन्य कई इलाकों में लोग राशन और केरोसिन के लिए तरसने लगे हैं। सराजदीन, कृष्ण सिंह, बलदेव कुमार, मोहम्मद यूसुफ, रमेश कुमार आदि ने बताया कि तीन महीने से सीएपीडी ने उनके इलाकों में सरकारी राशन व केरोसिन की सप्लाई नहीं पहुंचाई है। सीएपीडी अधिकारियों से कई बार इसकी मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बर्फबारी के बाद गांव पहुंचने वाले मार्ग बंद हो चुके हैं। कुछ दिनों बाद और बर्फबारी होगी जिससे परेशानी बढ़ जाएगी। लोगों की मांग है कि मार्ग खुलते ही इन इलाकों में राशन और केरोसिन की सप्लाई तय की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें