भद्रवाह (ब्यूरो)। गुजरे साल की आखिरी रात जब लोग जश्न मनाने में मशगूल थे, उसी समय गणपत बाजार स्थित एक फैशन शाप पर चोर चोरी को अंजाम देने में लगा था। जिसे लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर धुनाई की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चोर भागने में कामयाब रहा। दुकान के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी ताहिर निवासी खखल मोहल्ला भद्रवाह को वीरवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पकड़ा गया व्यक्ति सरकारी कर्मचारी बताया जाता है। वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया जा चुका है।