फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 85 कर्मचारी पाए गए गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रशासन की ओर से जिलाभर में सरकारी कार्यालयाें का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 85 कर्मचारी और कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इसके लिए टीमों का गठन किया गया था। निरीक्षण के बाद टीमों ने रिकार्ड जब्त कर डीसी कार्यालय में जमा करवाया है। गैरहाजिर कर्मचारियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कई जिलों की तरह उधमपुर में भी प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों के सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों ने शिक्षा विभाग, पीडीडी, जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण विभाग सहित कई सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में 85 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कई कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर में खामियां मिलने पर जब्त कर लिया गया। अधिकारी हाजिरी का रिकार्ड साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें