फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाओं तक सीमित रह गई फुट ब्रिज की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फुट ब्रिज बनाने की योजना घोषणाओं तक सीमित
विज्ञापन

एमएच चौक पर तीन वर्ष बाद भी काम शुरू नहीं, लोग हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर में फुट ब्रिज बनाने की योजना सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह गई है। तीन वर्ष पहले जिला प्रशासन ने सेना के साथ मिलकर एमएच चौक पर फुट ब्रिज बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए सर्वे भी किया, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। इसकी वजह से आज भी लोग परेशान हो रहे हैं।
शहर के व्यस्त इलाकों में से एमएच चौक है। यहीं से एक रास्ता सैन्य अस्पताल की तरफ भी जाता है। इसके अलावा शहर के अंदर दाखिल होने का मुख्य मार्ग भी यहीं से निकलता है। सुबह होते ही पूरा चौक वाहनों से भर जाता है। फिर चलने वालों को राजमार्ग को पार करने के लिए भी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इसी को लेकर तीन वर्ष पहले जिला प्रशासन ने सेना के साथ मिलकर एमएच चौक पर फुट ब्रिज बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से एलान भी कर दिया गया था। कुछ समय के बाद सर्वे का काम पूरा कर लिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों व सेना के अधिकारियों ने एमएच चौक का दौरा कर देखा कि किस प्रकार फुट ब्रिज का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के दौरे को देखकर शहरवासियों को लगा था कि जल्द देविकानगरी को पहला फुट ब्रिज मिलेगा। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी यह योजना केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह गई है। मौजूदा समय में एमएच चौक की हालात पहले से भी ज्यादा खराब है। हर रोज शहरवासी जान जोखिम में डाल कर राजमार्ग को पार करते हैं और अब तो लोगों को राजमार्ग के किनारे पर चलने व खड़े रहने का भी स्थान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें