किश्तवाड़। जिले में इस वर्ष कोरोना के 1889 मामले मिले हैं, जिनमें से 1835 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 22 लोगों की मोत हुई हैं। अभी भी 38 संक्रमित हैं। इस सप्ताह कुल 23 नए मामलों के साथ ही संक्रमण दर कम हो कर 0.29 पहुंच गई है। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि जिले में मामले कम तो हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए उन्होंने जनता से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। बताया कि अभी तक 45 से अधिक आयू वर्ग के 98 प्रतिशत और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 40 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। दूरदराज इलाकों में भी टीकाकरण किया जाएगा।