किश्तवाड़। किश्तवाड़ थाना के अंतर्गत टटानी सरूड़ इलाके में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही 2.3 लाख रुपये के चोरी किए गए मवेशियों को भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार टटानी सरूड़ के निवासी खुर्शीद अहमद ने द्राबशाला पुलिस पोस्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें 2.3 लाख मूल्य के पशुधन चोरी होने की बात कही गई थी। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर देवेंद्र सिंह बंद्राल ने इंस्पेक्टर नसीर अहमद प्रभारी पीपी द्राबशाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। जिसने 72 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर पशुधन को बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अब्दुल लतीफ गुज्जर निवासी बरोटी सरूर के रूप में हुई है। टीम ने एएसपी राजेंद्र सिंह की निगरानी में काम किया। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।