फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी की तर्ज पर अब पर्ची से शिवखोड़ी के करें दर्शन

Tue, 17 May 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
2016 में शिवखोड़ी में 5.31 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन लिए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिवखोड़ी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर यात्रा पर्ची मिलेगी। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड की ओर से यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू की जाएगी। इसके तहत यहां आने वाले प्रत्येक यात्रा का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला जा रहा है। यहां से यात्रियों को कंप्यूटराइज्ड यात्रा पर्ची मिलेगी। यह व्यवस्था यात्रियों को दर्शन पूजन में सहूलियत कोे ध्यान मे रखते हुए की जा रही है, ताकि अनावश्यक  भीड़भाड़ से बचा जा सके।

साथ ही दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बोर्ड के पास यात्रा के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का रिकार्ड भी रहेगा। मंगलवार को बोर्ड उपाध्यक्ष तथा रियासी के डीसी इस व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


रियासत में इस प्रकार की व्यवस्था माता वैष्णो देवी में है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाता है। इससे रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी हासिल हो जाती है। अमरनाथ यात्रियों का भी पंजीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें