फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दो सप्ताह बाद देनी होगी प्रगति रिपोर्ट : महबूबा

Tue, 17 May 2016 01:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विकास परियोजनाओं की हर दो सप्ताह बाद प्रगति रिपोर्ट लेने की हिदायत जारी की है। इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में महबूबा ने दो टूक कहा कि काम समय से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन


रियासत के पास सीमित संसाधन हैं और ऐसे में एशियन डेवलपमेंट फंड की मदद वाली परियोजनाएं यदि अपने तय समय पर पूरी नहीं होती हैं तो राज्य सरकार के लिए इन परियोजनाओं को अपने हाथ में लेना मुश्किल होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इरा को कर्मचारियों के अमले और मशीनरी दोनों को पूरी तरह से झोंकना होगा, ताकि 31 मार्च, 2017 तक काम पूरा किया जा सके। बैठक में प्रतिष्ठित परियोजनाओं की स्थिति का ब्योरा देते हुए प्लानिंग एंड मानीटरिंग विभाग के वित्त आयुक्त बीबी व्यास ने बताया कि राज्य में 385 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन


जम्मू में बिक्रम चौक फ्लाईओवर, श्रीनगर में जहांगीर चौक रामबाग एक्सप्रेसवे कोरीडोर मुख्य रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए वित्त आयुक्त ने बताया कि सड़क और फ्लाईओवर के अलावा अचन श्रीनगर में लैंडफिल साइट, जम्मू में 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक निर्माण, पुराने पाइपों को बदलने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

व्यास ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए शहरी विकास के लिए इरा को 2 हजार करोड़ के ऋण की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर सीईओ इरा ने बताया श्रीनगर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल कार पार्किंग को जुलाई महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय सरकार से 90 करोड़ की राशि दी गई थी जिसमें से 20 करोड़ कचरे को अलग करने के लिए जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें