शहीद होने वालों में पंजाब के कपूरथला जिला के माना तलवंडी निवासी सूबेदार जसविंदर सिंह, जिला गुरदासपुर के सिरहा में चल्हा निवासी मनदीप सिंह, रोपड़ जिला के पंचरंदा गांव निवासी सिपाही गज्जन सिंह, शाहजहांपुर जिला के बंडा थाना क्षेत्र के अख्त्यारपुर निवासी सारज सिंह और केरल के कोल्लम जिला के कुडवट्टूर पोस्ट के ओडनवट्टम गांव निवासी वैसाख एच हैं।
साल की सबसे बड़ी घटना
आईबी (अंतरराष्ट्रीय सीमा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर संघर्षविराम का उल्लंघन तो नहीं, लेकिन पाकिस्तान आतंकियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने की हर चाल चल रहा है। सीमा पार आतंकी लॉंन्च पैड सक्रिय हैं। यह साल की सबसे बड़ी घटना है। यहीं से रविवार देर रात आतंकी पुंछ के सुरनकोट में दाखिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।