फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एसडीएम कार्यालय से तीन सौ मीटर दूर पुल टूटा, लाखों की आबादी को हो रही परेशानी 

Tue, 17 Aug 2021 05:08 PM IST
Trainee Trainee संजीव दुबे/अमर उजाला,जम्मू

सार

जुलाई महीने में पुल नाले में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। डीसी के अलावा सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया। लेकिन पुल की मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया हैं। इससे लोग दरबदर हो रहे हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी जम्मू में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुलों के मरम्मत कार्य में देरी से लाखों की आबादी परेशान हैं। हैरान करने वाली बात यह है सतवारी से करीब चार किलोमीटर की दूरी और एसडीएम जम्मू साउथ के कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर रोई मोड़ चट्ठा में अहम पुल जुलाई 2021 से क्षतिग्रस्त पड़ा हैं। इसी तरह नगर निगम के वार्ड संख्या 73 के तहत भौर कैंप में साल 2020 से क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत नहीं हो पाई हैं। इन अहम पुलों का मरम्मत कार्य शुरू न होने से रोई गांव के अलावा चट्ठा, जीवन नगर, आरएस पुरा आदि क्षेत्रों के लोग दरबदर हो रहे हैं।

विज्ञापन


मीरां साहिब के लोग भी परेशान 
रोई मोड़ गाड़ीगढ़ के निवासी रवींद्र रैना का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से रोई गांव व रोई मोड़ के लोग तो परेशान हैं ही। आरएस पुरा के अलावा मीरां साहिब व इस इस क्षेत्र के लोग जीवन नगर और गंग्याल जाने के लिए भी रोई मोड़ पुल का प्रयोग करते हैं।

लोगों ने कहा, पुल जल्द बने तो मिले सुविधा
स्थानीय महिला रजनी देवी का कहना हैं कि पुल का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होना चाहिए ताकि लोगों को बड़ी राहत मिल सकें। वहीं नगर निगम जम्मू के वार्ड संख्या 73 के काउंसलर युद्धवीर सिंह का कहना हैं कि रोई मोड़ गाडीगढ़ के अलावा भौर कैंप के वार्ड एक को दो नंबर वार्ड से लिंक करने वाला पुल भी पिछले साल से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ हैं। वह जिला प्रशासन के अलावा संबंधित विभाग के समक्ष कई बार मामला उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। भौर कैंप में क्षतिग्रस्त पुल शमशान घाट को लिंक करता हैं। पुल की मरम्मत न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं। क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

 

गाडीगढ़ और भौर कैंप में क्षतिग्रस्त हुए पुलों का मामला उनके संज्ञान में हैं। मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। -अशोक कुमार किकलू, चीफ इंजीनियर, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें