फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग ने ली बच्चे की जान: कहां से आई पतंग की डोर कोई पता नहीं, इलाज के दौरान मौत

Wed, 25 Aug 2021 11:33 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एमएलसी न कटने से नहीं हो पाया बच्चे का पोस्टमार्टम, पुलिस ने रपट डाल बला टाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसी रोड फ्लाईओवर में बाइक पर पिता के साथ जा रहे छह साल के मासूम की मौत से पूरा शहर सन्न है। पतंग की डोर कहां से आई थी, किसने पतंग उड़ाई थी और कैसे बच्चे की जान गई। इस पर अभी भी संशय बरकरार है। पुलिस के अनुसार घायल होने के बाद तुरंत बच्चे का इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन


इस कारण उसका एमएलसी नहीं कट पाई। एमएलसी न कटने के कारण बस स्टैंड थाना पुलिस मामला दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि प्रारंभिक तफ्तीश में लिखा गया है कि पतंग की डोर लटकी थी। पतंग उड़कर आई थी और फंसी थी। इसी बीच बच्चा चपेट में आ गया। एमएलसी न कटने के कारण बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: राजोरी में आतंकी गतिविधियों से रियासी जिले में बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद लोग काफी सहम गए। मोटरसाइकिलों और अन्य दोपहिया वाहनों में सफर करती बार सावधानी बरती गई। रास्तों में फंसी गट्टू डोर को लोग हटाते भी रहे। गट्टू डोर हर साल दो से तीन लोगों की मौत का कारण बनती है। बीते साल भी तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लापरवाही अब जान पर बन रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें