फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 125 संक्रमित, एक की मौत, ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला

Tue, 24 Aug 2021 11:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में बड़गाम में 13, पुलवामा में 10 और बांदीपोरा में 12 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। श्रीनगर में कई दिन बाद मंगलवार को 50 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि ये सभी स्थानीय स्तर के मामले हैं। प्रदेश में 125 नए संक्रमित मामले मिले। स्किम्स सोरा में एक कोविड संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 1055 सक्रिय मामले हैं। इस बीच प्रदेश में ब्लैक फंगस के एक और मामले की पुष्टि हुई। इससे प्रदेश में अब तक 44 लोग ब्लैक फंगस से पीड़ित हो चुके हैं। प्रदेश में बड़गाम में 13, पुलवामा में 10 और बांदीपोरा में 12 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश से जलभराव
विज्ञापन


78 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर के बीस जिलों में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 78 हजार से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल रही। इस वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 6879566 लोगों के साथ 63.18 आबादी को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 7591203 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जम्मू कश्मीर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। जिला स्तर पर 18 से अधिक आयु वर्ग में सबसे अधिक जिला सांबा में 85.12 फीसदी लोगों को टीकाकरण कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें