फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, एक शहीद

Thu, 21 May 2020 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अनूप सिंह शहीद हो गए हैं। जबकि कांस्टेबल मोहम्मद इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके पांदच चौक में बुधवार शाम आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक नाके पर हमला कर दिया। हमले में दो जवान शहीद हो गए। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकी दोनों जवानों के हथियार भी ले गए।


बताया जाता है कि बुधवार को श्रीनगर जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर पांदच चौक इलाके में बीएसएफ की 37वीं बटालियन की टुकड़ी नाके पर तैनात थी। शाम पांच बजे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन आतंकी वहां पहुंचे और जवानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल आनन-फानन में श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (स्क्म्सि) ले गए। इस बीच एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे जवान की मौत अस्पताल में हुई।

विज्ञापन

शनिवार को कुलगाम में भी नाका पार्टी पर हुआ था आतंकी हमला

इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। बताते हैं कि फ्रीसल चौक पर पुलिस पार्टी की ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें पुलिसकर्मी आमिन घायल हो गए। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरते ही आतंकी मौके से फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

इस बीच साथियों ने आमिन को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बीएमओ डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि जवान के सिर में गोली लगी थी। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ेंः पत्थरबाज भेजो, ये आखिरी घड़ी है...मारे जाने से पहले फोन पर ऐसे गिड़गिड़ा रहा था आतंकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें