फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: अनंतनाग में दहशतगर्दों ने जयपुर के दंपती को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

Sat, 18 May 2024 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दहशतगर्दों ने अनंतनाग के यन्नार में फरहा (निवासी जयपुर) नामक महिला और उसके पति तबरेज पर गोली चलाई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
अनंतनाग में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनगा में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। दहशतगर्दों ने अनंतनाग के यन्नार में फरहा (निवासी जयपुर) नामक महिला और उसके पति तबरेज पर गोली चलाई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है आतंकियों की तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार ने आज ही दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद रोधी ग्रिड की समीक्षा की थी। 
विज्ञापन

उत्तरी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, लेफ्टिनेंट जनरल वी. सुचिंद्र कुमार ने चिनार कोर कमांडर के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए विक्टर फोर्स का दौरा किया। आतंकवाद रोधी ग्रिड और बल की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सैनिकों को चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। साथ ही उनका हौसला बढ़ाया और उनके समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें