फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गृहमंत्री अमित शाह ने घाटी से दिल्ली के लिए रवाना, स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों से किया संवाद

Fri, 17 May 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी का अपना संक्षिप्त दौरा समाप्त कर दिल्ली के लौट गए हैं। बारामुला और लद्दाख में 20 मई को मतदान होना है। अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 25 मई को होने जा रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी का अपना संक्षिप्त दौरा समाप्त कर दिल्ली के लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और स्थानीय सिख सहित अन्य कई प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत की। अमित शाह गुरुवार शाम श्रीनगर पहुंचे और शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


हालांकि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के बीच उनकी यात्रा के कारण कश्मीर स्थित कुछ मुख्यधारा के राजनीतिक नेताओं के साथ उनकी बैठकों की अटकलें लगाई गईं। लेकिन, घाटी छोड़ने से पहले इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बारामुला और लद्दाख में 20 मई को मतदान होना है। अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 25 मई को होने जा रहा है।

दौरे से पहले भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव सुनील शर्मा ने गुरुवार को कहा कि गृह मंत्री का कश्मीर दौरा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा, 'गृह मंत्री सुरक्षा और शांति की स्थिति का माहौल बनाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायों की समीक्षा करने के लिए यहां आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलेंगे और पार्टी के संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर - फोटो : एजेंसी
गुरुवार को श्रीनगर शहर पहुंचने के तुरंत बाद, शाह ने जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं सहित कई प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत की। एक पहाड़ी प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शाह से मुलाकात की।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा था कि शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा होगी, जो 29 जून को शुरू होने वाली है और 19 अगस्त को समाप्त होगी। इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अमरनाथ यात्रा के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को ये चुनाव कराने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें