फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में पारा चढ़ने के साथ बढ़ी तपिश, कश्मीर में ठंड बरकरार 

Wed, 09 Mar 2022 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर का नजारा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि कश्मीर में अभी ठंड कायम है। 

विज्ञापन


राजधानी जम्मू में बुधवार सुबह दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिनभर धूप खिली रहने से दोपहर में तपिश का अहसास हुआ। इससे अधिकांश लोगों ने गर्म कपड़ों को संभालना शुरू कर दिया है। इस बीच मंगलवार दिन का तापमान 28 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बनिहाल में दिन का तापमान 18.3, बटोत में सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर 20.5, भद्रवाह में सामान्य से 4.0 डिग्री ऊपर 21.6 और कटड़ा में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का पारा 14.6, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें