फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में शून्य से और नीचे लुढ़का पारा

विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के टंगमर्ग के ड्रुंग इलाके में जमा झरना। कश्मीर घाटी में इन दिनों 40 दिनों का चिल्ले
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। चिल्ले कलां के दौरान कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है । यही हाल पूरी कश्मीर घाटी का है। डल झील के कुछ हिस्सों समेत अनेक पानी के स्रोत जम गए हैं। कई स्थानों पर नल भी जम गए हैं। जबकि जम्मू में पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी दिन में धूप खिली रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा जबिक पिछली रात यह शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दक्षिणी कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें