यह है विस्टाडोम ट्रेन के चलने का शैड्यूल
बडगाम –बनिहाल के बीच ट्रेन नंबर 04688/04687 चलेगी। यह ट्रेन कुल 184 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04688 बडगाम-बनिहाल 19 अक्तूबर से 18 जनवरी तक चलेगी। ट्रेन बडगाम से सुबह 9:10 बजे चलेगी और 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04687 बनिहाल-बडगाम 19 अक्तूबर से 18 जनवरी तक चलेगी। बनिहाल से यह ट्रेन शाम 4.50 बजे चलेगी और 6.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। ट्रेन श्रीनगर, अवंतीपुरा, अनंतनाग और काजीगुंड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
दशहरा, दिवाली और छठ पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- वाराणासी के बीच त्यौहार विशेष ट्रेन चल रही है। 04610-04609 ट्रेन चार फेरे लगाएगी। सोमवार 16 अक्तूबर को ट्रेन नंबर 04610 कटड़ा से वाराणसी से लिए रवाना हुई थी। अब कटड़ा ये ट्रेन 20 अक्तूबर को चलेगी। वहीं 04609 वाराणसी- कटड़ा 18 और 20 अक्तूबर को चलेगी।