फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather Update: जम्मू कश्मीर में धूप खिली, नेशनल हाईवे 44 सहित मुगल रोड हुआ बहाल

Wed, 18 Oct 2023 02:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में बुधवार को धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम के सामान्य होने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 44)  को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
अप्सरा रोड जम्मू - फोटो : एक्स/ जम्मू स्मार्ट सीटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन की लगातार बारिश के बाद जम्मू कश्मीर में बुधवार को धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम के सामान्य होने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 44)  को बहाल कर दिया गया है। मार्ग में दो दिन से फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। प्रदेश ट्रैफिक विभाग ने  यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने को कहा है। एसएसजी रोड पर भी यातायात जारी है। मुगल रोड भी तीसरे दिन बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन




इससे पहले मंगलवार को ऐतिहासिक मुगल रोड पर बर्फबारी हुई। मंगलवार को मुगल रोड का जायजा लेने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग के एईई सहित आधा दर्जन कर्मचारी करीब चार घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। वहां पर भारी मात्रा में हिमस्खलन हो गया था। इसके बाद बफलियाज से विभाग की दो जेसीबी मशीनें बुला कर देर शाम तक उन्हें निकाला गया।

एईई मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि बर्फबारी के चलते मुगल रोड सोमवार से ही बंद है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मौसम साफ होने की बात कही गई थी, जिसे देखते हुए कुछ कर्मियों के साथ मुगल रोड का जायजा लेने और बर्फ हटाने का अभियान चलाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे रत्ताछंब से पीर की गली के बीच बर्फ हटाते हुए पहुंच गए। एक बजे लौटते समय नीलिना टॉप के पास हिमस्खलन होने से फंस गए। इसके बाद बफलियाज के कंट्रोल रूम से संपर्क कर दो जेसीबी मशीनें मंगवाई गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला और साढ़े आठ बजे बफलियाज पहुंचे।

विज्ञापन

बर्फबारी के चलते तीस घंटे बाद थन्नामंडी पहुंचा महिला का शव

कश्मीर में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते शव पहुंचाने में तीस घंटों लग गए। मैकेनिकल विंग के अधिकारी को निकालने के बाद उन्हें भी बंद मुगल रोड से निकाला गया है। उक्त लोग सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक वाहन में शव को लेकर निकले थे। मुगल रोड बंद होने के कारण उन्हें दिनभर शोपियां में रुकना पड़ा। जहां से वह देर शाम को दुबजन क्षेत्र पहुंचे और रात भर वहां रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें