केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम को पूरा करने के निर्देश जारी किए।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनपुर-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा को ऐतिहासिक छतरगला सुरंग से जोड़ने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम को पूरा करने के निर्देश जारी किए। नए राजमार्ग का निर्माण एक छोर से शुरू होगा और जब यह सुरंग स्थल पर पहुंचेगा तो सुरंग पर काम शुरू किया जाएगा। इससे सभी मौसम के लिए राजमार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रा का समय बचेगा। साथ ही रोजगार और राजस्व सृजन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
गडकरी ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा की। चिनैनी-सुद्धमहादेव एनएच और सुरंग, कलोटा और हम्बल गांवों को जोड़ने वाला खेलानी गोहा खंड, किश्तवाड़-छात्रू खंड, मानतलाई खंड, जम्मू-अलहनूर खंड, जोजिला सुरंग, सोनमर्ग-श्रीनगर खंड की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर एलजी जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा, पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएस जम्मू-कश्मीर अटल डुल्लू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।