फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नितिन गडकरी में श्रीनगर में की बैठक, महत्वपूर्ण राजमार्ग और सुरंग परियोजनाओं की समीक्षा की

Mon, 17 Jun 2024 06:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

नितिन गडकरी ने सोमवार को श्रीनगर राजभवन में जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी श्रीनगर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को श्रीनगर राजभवन में जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, दोनों संभागों के आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां और 29 जून से 19 अगस्त तक सुचारू तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा भी की गई। साथ ही प्रदेश में चल रहे विभिन्न हाईवे और टनल प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में अपनी भूमिका फिर से संभालने के बाद यह नितिन गडकरी की जम्मू कश्मीर में पहली बैठक है।

बैठक में लद्दाख में जोजिला सुरंग की भी समीक्षा हुई। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और सर्दियों में राजमार्ग बंद होने की स्थिति से निपटने के लिए लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच साल भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्राथमिकता में बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा ट्रैक के साथ एक राजमार्ग का निर्माण करना शामिल है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पहले ही यात्रा मार्ग की चौड़ाई बढ़ा दी है। इसकी सतह में सुधार किया है और मोड़ों और ढलानों को ठीक किया गया है।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के रामबन-बनिहाल खंड के रखरखाव की भी समीक्षा की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घाटी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी स्थिति में रहे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जो समीक्षा बैठक का मुख्य बिंदु रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें