फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित

Mon, 28 Mar 2022 02:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मियों के पास से वसूली के 50 हजार मिले हैं।
विज्ञापन
Tulip Garden Srinagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के मशहूर ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 50 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है, जबकि निशात थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ट्यूलिप गार्डन के टिकट काटने वाले काउंटरों के मालिक से पैसा वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और हेड कांस्टेबल सरशाद अहमद और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) इशफाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि यह राशि पुलिस कर्मियों ने ट्यूलिप गार्डन के मालिक से वसूली थी। इसके साथ ही निशात के थाना प्रभारी रईस हसन वानी को भी तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। इकबाल को निशात थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें