बेताब वैली के फिर से खुलने से पहले आईटीबीपी ने बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन निगरानी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को आईटीबीपी के जवान निगरानी और सैनिटाइजेशन उपकरणों के साथ बेताब घाटी और आसपास के जंगली क्षेत्रों में सक्रिय नजर आए। ड्रोन से निगरानी और उन्नत संचार प्रणालियों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह अभियान अमरनाथ यात्रा 2025 और पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए बहु-एजेंसी सुरक्षा योजना के तहत चलाया जा रहा है।
बेताब वैली के फिर से खुलने से पहले आईटीबीपी ने बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन निगरानी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने कहा है कि घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क रहें और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।
बेताब वैली के फिर से खुलने से पहले आईटीबीपी ने बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन निगरानी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पार्कों और बेताब घाटी को फिर से खोलने की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है। रविवार को अनंतनाग पहुंचे झारखंड के पर्यटकों का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि घाटी पूरी तरह सुरक्षित है और यहां के लोग पर्यटकों को दिल से अपनाते हैं। वहीं, पर्यटकों ने कहा कि पहलगाम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण उन्हें खूब पसंद आया है।
यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के डेढ़ महीने बाद भी सूना पड़ा पहलगाम, 90% होटल बुकिंग रद्द, बाजार सुनसान