फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में जैश के दो मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश- ए -मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकियों को खाने, रहने, परिवहन और हथियारों की आपूर्ति के साथ सभी तरह की मदद उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी हाजीदारपोरा के रूप में हुई है। दोनों अपने जैश कमांडरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर दहशतगर्दों को मदद पहुंचाते थे।
------------------
बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला
बिजबिहाड़ा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें