फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुपिंदर कौर का शव घर पहुंचा तो बेटी जसलीन बेसुध हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रेंकिपोरा बडगाम की रहने वाली प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की हत्या की खबर के बाद अलूचीबाग स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। सभी घटना की निंदा कर रहे थे। सुपिंदर के दो छोटे-छोटे बच्चे जसजीत सिंह (9) और जसलीन कौर (12) को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। घर में इतने लोग क्यों आ रहे हैं।
विज्ञापन

जैसे ही सुपिंदर का शव घर पहुंचा वो मकान के बरामदे में खड़ी बेटी जसलीन बेसुध हो गई। उसका रो रोकर बुरा हाल था। मां को सफेद कफन में देख उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, लेकिन इस बीच उसका छोटा भाई जसजीत यह नहीं समझ पा रहा था, हुआ क्या है। आखिर उसकी बहन क्यों रो रही है। यह मंजर देख सबका दिल पसीज गया।
सुपिंदर के पति आरपी सिंह जम्मू कश्मीर बैंक में अधिकारी हैं। घर में सांत्वना जताने पहुुंचे लोग सवाल कर रहे थे कि आखिर सुपिंदर को आतंकियों ने निशाना क्यों बनाया। पड़ोसियों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी नेक शख्सियत को आखिर कोई क्यों मार सकता है।
विज्ञापन

घर पहुंचे सिख समुदाय के लोगों का कहना था कि आतंकवाद के 30 साल भी सिख यहां के लोगों के साथ हमेशा शान से खड़े रहे और इस घड़ी में यहां के लोग हमारे साथ नहीं खड़े होंगे तो हमारा रहना यहां मुश्किल हो जाएगा। इस घटना के बाद सिख समुदाय में काफी खौफ पैदा हुआ है। उनका यह भी कहना था कि बिना किसी दोष के सुपिंदर को निशाना बनाया गया। हम चाहते हैं कि हमारा भाईचारा वैसे ही कायम रहे जैसा पहले था।
मेयर ने कहा-पुलिस महकमे में भी असहिष्णुता
एसएमसी के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा, यह घटना दरिंदगी की मिसाल है और इससे घिनौनी क्या घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर एक ऐसी निहत्थी महिला को मारा जाए जो हमारे बच्चों को तालीम देती हो तो उन लोगों को मिलिटेंट नहीं टेररिस्ट कहा जाना चाहिए। जुनैद ने कहा, एमएल बिंदरू, गोलगप्पे वाले वीरेंदर पासवान, दीपक चंद और सुपिंदर ने किसी का क्या बिगाड़ा था। आतंकी यहां अमन नहीं देखना चाहते, भाईचारे में फूट डालना चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें यह कहना चाहता हूं कि कश्मीर मुसलमान, सिख, ईसाई, हिन्दू सबका है और आगे भी रहेगा। पुलिस की चूक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मट्टू ने कहा, इसका जवाब देने से सब डरेंगे, क्योंकि पुलिस महकमे में भी असहिष्णुता (इनटॉलेरेंस) हो गई है।
हमला सुरक्षा में चूक, डीजीपी से सुरक्षा की समीक्षा करे को कहा : सोफी
भाजपा के सोफी यूसुफ ने कहा कि यह पाकिस्तान की बौखलाहट हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक उनके पास जानकारी है इस घटना में कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक भी है। सोफी ने कहा इस संबंध में मैंने डीजीपी से भी बात की है और सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है। आतंकियों को कड़े शब्दों में उन्होंने कहा कि उनकी अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह टारगेट किलिंग थी, उनके आइडेंटिटी कार्ड चेक किये गए। हमारी इस बहन का भी कार्ड चेक किया गया। यह वो ताकतें हैं जिनको यहां अमन पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें