फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की हर हरकत पर आसमान से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकियों की नापाक हरकत पर नजर रखने के लिए 12 से अधिक क्वाडकॉप्टर और हेक्साकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। वीरवार से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक यह ड्रोन आसमान से निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

पुलिस की एक विशेष टीम ने प्रताप पार्क से सीआरपीएफ की एक विशेष टीम के साथ मिलकर 12 से अधिक क्वाडकॉप्टर और हेक्साकॉप्टर उड़ाए, जो लाल चौक और उसके आसपास 2 किलोमीटर से अधिक के इलाके पर आसमान से नजर रखेंगे। यह कदम श्रीनगर के हरी सिंह हाई स्ट्रीट में हुए ग्रेनेड हमले और लाल चौक से ग्रेनेड के साथ आतंकी की गिरफ्तारी के ठीक दो दिन बाद उठाया गया। इनपुट है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह या उससे पहले आतंकी किसी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं ताकि लोगों में दहशत पैदा की जा सके। सुरक्षा बलों ने लाल चौक व अन्य इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया। एसपी हेडक्वार्टर आरिफ शाह और एसडीपीओ कोठी बाग डीएसपी गुलाम मोहिउद्दीन की अगुवाई में ड्रोन से निगरानी शुरू की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान से की जाने वाली निगरानी से सिक्योरिटी ग्रिड और मजबूत होगा। इससे आतंकियों के हर नापाक मंसूबे को विफल बनाने में मदद मिलेगी। एसडीपीओ कोठी बाग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है और कोठी बाग थाने के तहत आने वाले इलाके काफी ज्यादा संवेदनशील हैं जिसमें एमए रोड, रेजीडेंसी रोड, लाल चौक, पोलो व्यू, मायसुमा, बडशाह चौक और आसपास के अन्य कुछ इलाके शामिल हैं। इसकी एरियल सर्विलांस के लिए वीरवार को करीब 12 से अधिक ड्रोन उड़ाए गए, जो हर हरकत पर नजर रखेंगे। यह लगातार 15 अगस्त तक तैनात रहेंगे। अगर कहीं भी कोई भी संदिग्ध हरकत देखने को मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को लाइन में लगा हाथ खड़े कर तलाशी
लाल चौक, बेमिना, नौगाम, महाराजा बाजार आदि इलाकों में एक बार फिर से वैसे ही दृश्य देखने को मिले, जैसे 90 के दशक में देखने को मिलते थे, जब आतंकवाद चरम पर था। सुरक्षा बल स्थानीय लोगों को लंबी कतारों में खड़ा कर हाथ ऊपर कर तलाशी लेते देखे गए। यहां तक कि कुछ जगहों पर जम्मू कश्मीर पुलिस की महिला पुलिस भी संदिग्ध महिलाओं की तलाशी लेती नजर आई। इस कड़ी सुरक्षा से साफ है कि सुरक्षाबल किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते और उनकी पूरी कोशिश है कि आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम बनाया जाए। इस बीच सुरक्षा बलों की तरफ से कुछ इलाकों में तलाशी अभियान चलाने की भी खबरें मिली हैं। किराये पर रह रहे लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें