शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार की रात आतंकियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रात लगभग 9.45 बजे चित्रगाम कलां इलाके में दुकानदार जीवर हमीद भट के पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।