फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Accident: दिल्ली-फरीदाबाद के पर्यटक अनंतनाग में टवेरा कार हादसे का शिकार, पर्यटकों की हालत गंभीर, दस घायल

Mon, 16 Jun 2025 02:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क अनंतनाग

सार

अनंतनाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टवेरा कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 10 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में दिल्ली और फरीदाबाद के यात्री शामिल हैं, जिनका इलाज जीएमसी अनंतनाग में चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबिहाडा के जलबलीपोरा इलाके में रविवार को एक टवेरा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्रूट मंडी के पास कार (जेके14बी-9328) डिवाइडर से जा टकराई। इससे उसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए।सभी यात्री पर्यटक बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों को तुरंत एसडीएच बिजबिहाडा ले जाया गया, जहां से सात लोगों को गंभीर हालत में जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान संजय कुमार (33), बेनू (30) पत्नी संजय कुमार निवासी नई दिल्ली, अजय (23), इफत (22) पत्नी अजय कुमार निवासी फरीदाबाद, धर्मेंद्र कुमार (48), अंजली (17) पुत्री धर्मेंद्र कुमार और दुर्गा देवी (47) पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kashmir: हंदवाड़ा में मस्जिद बनाते समय हुआ धमाका, तीन लोग घायल, निर्माण स्थल पर मची अफरातफरी, कारण बना रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें