फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: यूथ 20 परामर्श बैठक का कश्मीर विश्वविद्यालय में शुभांरभ, उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन

Thu, 11 May 2023 10:46 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

यूथ 20 परामर्श बैठक का कश्मीर विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर हजरतबल में गुरुवार को शुभांरभ हुआ। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैठक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Y20 Meeting in Kashmir University - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर हजरतबल में गुरुवार को यूथ 20 परामर्श बैठक का शुभांरभ हुआ। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैठक का उद्घाटन किया। जलवायु परिवर्तन और आपदा की तीव्रता को घटाना इसका प्रमुख विषय है। यह जी 20 के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जी 20 प्रेसीडेंसी के ढांचे के तहत युवा मामले विभाग, भारत सरकार युवा 20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजन कर रहा है। भारत देश एक दिसंबर 2022 को एक वर्ष की अवधि के लिए यानी 30 नवंबर, 2023 तक जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। इसकी अध्यक्षता के लिए भारत का विषय ''वसुधैव कुटुम्बकम'' की सांस्कृतिक मूल्य प्रणाली पर स्थापित है। इसका विषय: ''एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है। 

वाई 20 युवाओं को जी 20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। यूथ 20 समिट-2023 के तहत आगामी कुछ महीनों के लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शहरी स्थानीय निकायों और पेशेवर संघों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न चर्चाओं के साथ-साथ पांच वाई-20 विषयों पर परामर्श होगा।
विज्ञापन


कश्मीर विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है। यूथ 20 परामर्श 10 से 11 मई, 2023 तक कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित किया जाना है। 11 मई को थीम पर मुख्य पैनल चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें