फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: आतंकियों की मदद करने वाली महिला की तलाश, खाना से लेकर हथियार पहुंचाने तक की आशंका

Thu, 11 May 2023 03:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला ने ढांगरी हत्याकांड को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद भी की थी। कंडी इलाके में भी उसी महिला ने आतंकियों की सहायता की थी। 
विज्ञापन
राजोरी में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए को राजोरी-पुंछ में हमला करने वाले आतंकियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगा है। आतंकियों को हथियार से लेकर अन्य तरह की मदद पहुंचाने वाली एक महिला की पहचान की गई है। उसकी धरपकड़ के लिए कई जगहों पर छापा मारा गया है। एनआईए के पास उक्त महिला की तस्वीर भी है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की इसे पकड़ने में मदद ली जा रही है। हालांकि अभी तक यह हत्थे नहीं चढ़ सकी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला ने ढांगरी नरसंहार को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद भी की थी।

कंडी इलाके में भी उक्त महिला ने आतंकियों की मदद की थी। उक्त महिला द्वारा आतंकियों को हथियार से लेकर खाना, पैसा और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाने का शक है। उसके पकड़े जाने के बाद अन्य मददगारों का भी पता लगेगा।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की मदद से उसे ढूंढा जा रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले पुंछ के एक व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों को पकड़ा गया था, जिसके बाद पता चला था कि दो महीने तक आतंकी उसी के घर थे।

उधर, पुंछ में मंगलवार-बुधवार की रात को संदिग्ध देखे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया। नगर के पुरानी पुंछ मोहल्ले में संदिग्ध देखे गए।

इसके बाद सुरक्षाबलों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर चप्पा चप्पा खंगाला। वहीं, एहतियात के तौर पर मोहल्ले के आसपास लगते कुछ निजी एवं सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें