बारामुला। थाना कुंजर की पुलिस टीम ने मोबाइल दुकान पर हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए 13 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। बाकी चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए जांच जारी है।
थाना कुंजर में 9 मार्च को बिलाल अहमद भट ने शिकायत दी थी कि मोहामडिया कॉप्लेंक्स कुंजर में स्थित उसकी दुकान से अज्ञात लोग लगभग 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पता चला कि चोरी रहील अहमद रशी निवासी गोनीपोरा, चानपोरा कुंजर ने की है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई। संवाद