संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद श्रीनगर ने घोषणा की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनजर ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शनिवार सुबह 10:00 बजे अदा की जाएगी।
अंजुमन ने सूचित किया कि ईद का खुतबा मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक की ओर से सुबह 9:00 बजे दिया जाएगा। लोगों से अनुरोध है कि वे खुतबे का लाभ उठाने और सामूहिक नमाज में भाग लेने के लिए समय से पहले जामा मस्जिद पहुंचे। औकाफ ने आशा व्यक्त की है कि ईद की नमाज के संचालन, लोगों की धार्मिक भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करते हुए अधिकारी किसी प्रकार की हस्तक्षेप या बाधा नहीं डालेंगे।
औकाफ ने अपील की कि नमाज को रोकने का कोई प्रयास न किया जाए जैसा कि शब-ए-कदर और जुमा-उल-विदा पर देखा गया था जिससे लोगों में व्यापक नाराजगी और आघात हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पवित्र अवसर पर ऐसे कृत्य दोहराएं नहीं जाएंगे।