फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आरडीडी का तकनीकी सहायक 40,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बडगाम जिले में ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के एक तकनीकी सहायक को 40,000 की रिश्वत लेते वीरवार को गिरफ्तार किया।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि एक लिखित शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया कि सज्जाद अहमद रैना जो ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक बडगाम के कार्यालय में तकनीकी सहायक हैं। वह एमजी-नरेगा स्कीम के तहत किए गए काम को पूरा करने के लिए शिकायतकर्ता के पक्ष में बिल बनाने और जारी करने के लिए 40,000 की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैप लगाने से पहले सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी सरकारी कर्मचारी 40,000 की रिश्वत देने पर जोर दे रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत देने को राजी नहीं था। शिकायत करने वाले ने 5,000 रुपये नकद और 35,000 रुपये के चेक का बंदोबस्त किया और एसीबी से संपर्क किया। सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इस पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (पीसी) एक्ट, 1988 की धारा 7 के तहत थाना एसीबी श्रीनगर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

इसके उपरांत एक ट्रैप टीम बनाई गई। टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी सरकारी कर्मचारी को आरडीडी ब्लॉक बडगाम कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के हैंडबैग की तलाशी के दौरान 39,300 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। चिकित्सा संबंधी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें