फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में नागरिक घायल, अस्पताल में भर्ती, सर्च ऑपरेशन शुरू

Sun, 22 Jan 2023 09:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के पास रविवार शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
srinagar - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की मध्यकालीन राजधानी श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के पास रविवार शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में श्रीनगर के संगम क्षेत्र का निवासी अजाज अहमद (32) घायल हुआ है। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें