Shikara post in Dal lake
- फोटो : बासित जरगर
टिकट, पोस्टकार्ड पर दिखती है कश्मीर की झलक
ऐतिहासिक डाकघर के टिकट और पोस्टकार्ड पर कश्मीर की झलक दिखती है। इनमें कश्मीर की संस्कृति, हस्तशिल्प, मुगल गार्डन, ट्यूलिप गार्डन और चिनार आदि की तस्वीरें हैं। यह न केवल पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं।
स्थानीय लोग बच्चों को इसे दिखाने के लिए लाते हैं। इसकी मुहर भी अन्य डाकघरों से अलग है। पोस्ट कार्ड पर पर्यटक यहां की मुहर जरूर लगवाते हैं। मुहर लगने से पोस्टकार्ड पर झील में नाव को आगे बढ़ाते हुए चप्पू चलाते शिकारे वाले की छवि बनती है।