फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: श्रीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल, अनंतनाग में बस पलटने से 6 पर्यटक जख्मी

Wed, 06 Apr 2022 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में बोटेनिकल गार्डन के पास सिलेंडर ब्लास्ट में एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में बोटेनिकल गार्डन के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पातल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बॉटनिकल गार्डन की कार पार्किंग में एक टेंपो के पिछले सिरे पर एक विस्फोट हुआ। इससे वाहन का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक अमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट कोई दुर्घटना लगता है, जो कि सिलेंडर या अन्य दबाव उपकरण की विफलता के कारण हुआ है। किसी अन्य संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामले में जांच जारी है।

वहीं, खबर आ रही है कि अनंतनाग में एक बस के पलटने से छह पर्यटक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें